एवरी डेनिसन

Key Buyers: Varsity
Country: India
Last updated: 2020

डब्ल्यूआरसी ने कम्पनी के कर्मचारियों के खिलाफ एवरी डेनिसन द्वारा प्रतिशोध की कार्रवाही की जाँच की, जिन्होंने बेंगलुरु स्थित गारमेंट एंड टेक्सटाइल वर्कर्स यूनियन (जीएटीडब्ल्यूयू) द्वारा अपने प्रतिनिधित्व की माँग की थी। जैसा कि रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है, डब्ल्यूआरसी ने पाया कि एवरी डेनिसन ने इस फैक्ट्री में श्रमिकों के संबद्ध अधिकारों का उल्लंघन किया है जिसके प्रमुख बिन्दु यहाँ दिए हैं-

डब्ल्यूआरसी ने जाँच के इन निष्कर्षों को एवरी डेनिसन, कोलंबिया (एक कॉलेजिएट लाइसेंसधारी) और कारखाने से सोर्सिंग करने वाले अन्य ब्रांडों के साथ साझा किया। इसके बाद, एवरी डेनिसन ने डब्ल्यूआरसी से सम्पर्क किया और सुधारात्मक उपायों पर सहमति व्यक्त की। एवरी डेनिसन ने एक संयुक्त समिति को भी मान्यता दी और उसके साथ बातचीत की जिसमें जीएटीडब्ल्यूयू और मौजूदा यूनियन दोनों के प्रतिनिधि शामिल थे, और अंततः फैक्ट्री में श्रमिकों के लिए वेतन और लाभों में महत्वपूर्ण सुधार के साथ एक नए सामूहिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Read more:

Join our newsletter

Sign up to the WRC’s mailing list to stay updated on our work.

Related posts