शाही एक्सपोर्ट्स यूनिट-20

Key Buyers: Columbia Sportswear, Nike
Country: India
Last updated: 2022

डब्ल्यूआरसी (WRC) ने भारत के बेंगलुरु में एक कपड़ा श्रमिक नेता की बहाली में मदद की, जिसे कारखाने में पर्यवेक्षकों और प्रबंधकों द्वारा अन्य श्रमिकों के साथ मौखिक दुर्व्यवहार और उत्पीड़न का विरोध करने के बाद, नौ महीनों के लिए नौकरी से निलम्बित कर दिया गया था। इस दौरान उसे हिंसक धमकियों, शारीरिक हमले और अपमान भी सहने पड़े थे। हालाँकि जिस फैक्ट्री में ये घटनाएँ घटीं, वह विश्वविद्यालय के लाइसेंसधारियों के लिए उत्पादन नहीं करती, लेकिन बेंगलुरु में शाही के वे कारखाने भी स्थित हैं, जिनमें कोलंबिया स्पोर्ट्सवियर के लिए कॉलेजिएट सामान और नाइकी के लिए गैर-कॉलेजिएट सामान का उत्पादन होता है।

डब्ल्यूआरसी द्वारा कोलंबिया स्पोर्ट्सवियर, नाइकी और शाही से जुड़े कई अन्य ब्रांडों को इन दुर्व्यवहारों की सूचना देने के बाद, उस कर्मी नेता को बहाल कर दिया गया जिसे निलम्बित किया गया था और उसे पूरे नौ महीने की अवधि के लिए भुगतान भी किया गया। इसके अलावा, फैक्ट्री के वो सभी पर्यवेक्षक और प्रबंधक, जिन्हें डब्ल्यूआरसी ने दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के मामले में संलिप्त पाया था, उन्हें या तो अनुशासित किया गया, फिर दोबारा बहाल किया गया, या फिर उन्होंने कम्पनी छोड़ दी। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और आगे के कार्यान्वयन को सुरक्षित करने के लिए डब्ल्यूआरसी शाही के खरीदारों के साथ अपना सहयोग जारी रखे हुए है।

Read More:

Join our newsletter

Sign up to the WRC’s mailing list to stay updated on our work.

Related posts